कन्नौज, अप्रैल 26 -- नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर शनिवार शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में घायल फर्रुखाबाद के एक महाविद्यालय के एचओडी की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर शनिवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी शिवेंद्र सिंह (30) पुत्र मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में गए। यह भी पढ़ें- डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत वहां रविवार शाम करीब 5 बजे हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर द...