अलीगढ़, मार्च 28 -- बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र के ग्राम चांदगढ़ी निवासी एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब देवी जागरण से लौट रहे दो दोस्तों की मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चांदगढ़ी निवासी दीपक (18 वर्ष) पुत्र ख्याली राम, गुरुवार को अपने मित्र ललित (16 वर्ष) पुत्र विजय के साथ अपनी बुआ के घर थाना दादों क्षेत्र के ग्राम नगला अटा में आयोजित देवी जागरण में गया था।शुक्रवार तड़के सुबह करीब पाँच बजे, जागरण समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिहावली स्थित पेट्रोल पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.