सड़क हादसे में मजदूर की इलाज के दौरान मौत
रामपुर, मार्च 18 -- बिलासपुर। संवाददाता मंगलवार की देर रात अहरो रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज को लेकर जाते समय मौत हो गई।खजुरिया थाना क्षेत्र के टेहरी ख्वाजा गांव निवासी महमूद हसन खेतों पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते था। मंगलवार देर रात मजदूरी खत्म होने के बाद महमूद ने अहरो गांव के साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदी। घर लौटते समय एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। पंप से निकलकर सड़क पर आते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महमूद सिर के बल जमीन पर गिरा और घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। महमूद को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.