रुडकी, मई 4 -- रुड़की, संवाददाता। हाईवे पर सड़क हादसे में भीम आर्मी के पदाधिकारी की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के रूहालकी दयालपुर निवासी पिंकी उर्फ काका (24) भीम आर्मी के जिला महासचिव थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह गांव निवासी राजन और राजू के साथ रुड़की किसी काम से आए थे। देर रात तीनों बाइक से गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पुहाना के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- रुड़की में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.