कन्नौज, अप्रैल 3 -- मानीम‌ऊ। कार से अपने घर वापस जा रहे भाजपा नेता के भाई को रसूलाबाद चौराहे पर बेकाबू वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक और भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। उदैतापुर निवासी गुड्डू दुबे 60 वर्ष एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक हैं। वह भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विशाल दुबे के भाई हैं। गुरुवार रात करीब दस बजे वह अपनी कार से चालक सद्दाम हुसैन निवासी मखदूमापुर के साथ रसूलाबाद किसी काम से गये। वहां से वह अपने घर वापस आ रहे थे। तभी रसूलाबाद चौराहे के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परिजन अस...