काशीपुर, जून 25 -- काशीपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर केवीआर अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसा 21 जून को हुआ था, जिसमें देहरादून निवासी भाजपा नेता जीवन चंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर, देहरादून निवासी कुणाल भट्ट ने बताया कि उनके पिता जीवन चंद्र भट्ट अपनी माता तुलसी देवी और मित्र राहुल भट्ट के साथ कार से देहरादून से बरेली जा रहे थे। काशीपुर में केवीआर अस्पताल के सामने हाईवे पर वे अपनी बहन देवकी शर्मा, जीजा रमेश चंद्र शर्मा और भाई उमेश शर्मा को वाहन में बैठाने के लिए रुके थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत के मामले में केस दर्ज इसी दौरान जैसे ही जीवन चंद्र भट्ट कार का दरवाजा ख...