सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
गोंडा, जून 14 -- धानेपुर, गोंडा, संवाददाता। गोंडा के धानेपुर इलाके में अलग अलग सड़क हादसे में चाचा भतीजा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें बल्दूपुरवा निवासी भतीजे की मौत हो गई है जबकि चाचा सहित तीन का उपचार चल रहा है। मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनगाई के मजरा बल्दूपुरवा निवासी पूरन पांडेय अपने चाचा के साथ शनिवार की रात बाइक से धानेपुर बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि धानेपुर दतौली मार्ग पर मुजेहना चौराहे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार पूरन पांडेय व उनके चाचा मुनेश्वर पांडेय को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गएऔर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मुजेहना भिजवाया, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.