सहारनपुर, जनवरी 27 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेटहॉल में मजदूरी पर गए बैंडकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के गांव दाबकी जुनरदार निवासी अरमान के मुताबिक, उसके पिता नसीम एक बैंड में काम करते थे और 23 जनवरी की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे जब वह दिल्ली रोड स्थित फुलवारी गार्डन में बैंड में मजदूरी के लिए गए थे, तभी कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार भागा। हादसे में नसीम की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ही मृत हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना मिली। तब परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे। मृतक के पुत्र अरमान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.