प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- कुंडा, संवाददाता। परीक्षा देने जा रहे बैंक के लिपिक हादसे में जख्मी हो गए। फतेहपुर के धाता गांव निवासी मूलचन्द सिंह के 28 वर्षीय बेटे विपुल सिंह जनपद के रामगंज बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लिपिक हैं। शनिवार सुबह वह बाइक से रामगंज से सिराथू कौशाम्बी एमए की परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही वह महेशगंज बाजार पहुंचे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.