इटावा औरैया, फरवरी 25 -- भरथना। रूरा-सैफई लिंक रोड पर नगला शिबू के पास 19 फरवरी की शाम दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत के मामले में पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव विशनपुर ताखा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अनिकेत 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपने दोस्त रितिक से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि रितिक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...