संभल, मार्च 22 -- कोतवाली बहजोई क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। गांव पाठकपुर की मढ़ैया निवासी 18 वर्षीय राजेश पुत्र कल्लू की कार और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में मौत हो गई। मृतक माता पिता की इकलौती संतान था। किशोर की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। राजेश रविवार को राजघाट गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान कर वह खुशी-खुशी घर लौट रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हाईवे पर अचानक हुए भीषण हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव शोक की लहर दौड़ गई। राजेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जो घर का सहारा और बुढ़ापे का आसरा था। उसकी मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। मां कमलेश बे...