गोरखपुर, अप्रैल 9 -- सोनबरसा। एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन के उत्तरी सर्विस लेन में बुधवार की शाम करीब 5 बजे बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग और बाइक सवार अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। रामपुर बुजुर्ग निवासी दूधनाथ प्रजापति (70) बुधवार की शाम को रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन के उत्तरी सर्विसलेन से पैदल रामपुर बुजुर्ग चौराहे की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ जा रहे पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसढ़ निवासी बाइक सवार रामबदन (50) ने टक्कर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.