सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत
लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में रिटायर बुजुर्ग और रहीमाबाद में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। देवीखेड़ा पवनपुरी निवासी व सेना से रिटायर जितेंद्र नारायण सिंह (72) रविवार रात आठ बजे घर से निकले थे। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया। वह जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी बुजुर्ग को लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, रहीमाबाद माल रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बलदेव खेड़ा फतेहपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद का बेटा सुनील कुमार (28) जख्मी हो गया। वह शनिवार रात को खेत से पैदल वापस आ रहा था। परिवारीजन उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.