जामताड़ा, अप्रैल 3 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर-भैयाडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के समीप गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के रांगाबांध (बुधूडीह) गांव निवासी अनूप मेहरा की पत्नी फुलिया देवी (करीब 60 वर्ष) अपने रिश्तेदार के घर महतोडीह गांव आई थीं। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...