रुडकी, मार्च 23 -- जसवावाला मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शव रखकर काफी देर तक घटनास्थल पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...