गंगापार, फरवरी 13 -- करछना थाना क्षेत्र के नौवा गांव के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नौवा निवासी गुलाब पांडेय अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर करछना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.