सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
बिजनौर, अप्रैल 21 -- स्योहारा। मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित सुल्तानपुर के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रतनपुरा निवासी मोहम्मद यासीन (64) के रूप में हुई है। लखीपुरा निवासी अजय कुमार पुत्र रमेश अपनी बाइक से स्योहारा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से अपने घर रतनपुरा लौट रहे स्कूटी सवार मोहम्मद यासीन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और घायलों के परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, युवक गंभीर एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग मोहम्मद यासीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.