देवरिया, जून 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के फुलवरिया के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल घर जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली के रानीघाट के रहने वाले 80 वर्षीय संपति विश्वकर्मा शाम को टहलने के लिए फुलवरिया की तरफ गए थे। रात को वह पैदल ही घर लौट रहे थे, अभी वह फुलवरिया से कुछ ही दूर चले थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...