बेगुसराय, मार्च 5 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह एनएच 333बी पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही एक वृद्ध की मौत हो गयी। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बादल राय के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार बादल राय अपने खेत से लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग आनन-फानन वृद्ध के बचाव में आगे आये लेकिन मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गयी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि एनएच 333बी पर रघुनाथपुर गांव के समीप हर महीने कोई न कोई हादसा होता रहता है। लेकिन, प्रशासन इसको लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.