सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम
बिजनौर, जुलाई 28 -- थाना रेहड़ क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल हुए 68 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गृह स्वामी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा रेहड़ निवासी जगन्नाथ शर्मा के मुताबिक उसके पिता पंडित कैलाश चंद शर्मा पुत्र स्व. बाबूराम शर्मा सोमवार की तड़के रोज की तरह हाईवे 734 किनारे टहलने गए थे। इसी दौरान दहलावाला बस स्टैंड के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कैलाश चंद को आनन-फानन में काशीपुर उत्तराखंड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम जहां उपचार के दौरान सोमवार देर शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.