रांची, मई 13 -- रांची। न्यू पुंदाग सेल सिटी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पुत्री रिचा राज ने आवेदन में कहा कि उनके पिता दस मई को सेक्टर टू मार्केट से रात में घर लौट रहे थे। पंचमुखी मंदिर के पास बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पिता शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 11 मई को मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...