सड़क हादसे में बिसौली के विधायक सहित चार घायल
बदायूं, अगस्त 2 -- वजीरगंज। वजीरगंज इलाके में बनकोटा गांव के पास हुए सड़क हादसे में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब विधायक रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी की सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्या, उनके चालक, गनर और कोऑपरेटिव बैंक के कैशियर अरविंद मिश्रा घायल हो गए।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.