जमुई, मई 28 -- गिद्धौर निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के पास समीप सड़क दुर्घटना में तारडीह निवासी बिरजू यादव की मौत से तारडीह गांव में मातम पसर हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बतातें चले कि गुरुवार की सुबह तारडीह निवासी बिरजू यादव अपने घर से आइसक्रीम लाने झाझा की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान संसारपुर गांव के समीप एक मलवाहक वाहन द्वारा कुचल दिये जाने से जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। इधर बिरजू की मौत से पत्नी सबिता देवी, पुत्री गायत्री कुमारी, पुत्र मिथुन यादव, छोटू कुमार को भगवान भरोसे छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- ट्रक ने युवक को कुचला मौके पर मौत, तीन घंटे सड़क जाम वहीं मृतक के परिजनों के चीत्कार से ग्रामीणों एवं उनके यहां आने वाले लोगों की आंखे नम हो गयी। इधर मृतक की पत्नी सबिता देवी रोते रोते कहती ह...