सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु
देहरादून, जून 17 -- देवप्रयाग (नई टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के वक्त एक हादसे में हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे। देवप्रयाग और तीन धारा के बीच एनएचपीसी के पास तीखे मोड़ पर एक ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी श्रद्धालु चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए। सभी श्रद्धालु पंजाब से हेमकुंड साहिब जा रहे थे।
दुर्घटना का विवरण पंजाब से श्रद्धालुओं का एक दल शेवरले बीट कार में सवार होकर पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान देवप्रयाग के पास एनएचपीसी के समीप एक खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रहे एक एलपी ट्रक और श्रद्धालुओं की कार में आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार कि कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.