हापुड़, जनवरी 31 -- क्षेत्र अंतर्गत चीनी मिल के सामने डिवाइडर से टकराने के बाद कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में कार सवार एक बच्चा समेत तीन लोग बाल बच गए। हादसे में कार छतिग्रस्त हो गई। जनपद अमरोहा के धामपुर निवासी जिशान अली शनिवार की सुबह को कार से सवार होकर हापुड़ की ओर से अपने घर के लिए लौट रहे थे। उनके साथ परिवार के एक बच्चा व एक अन्य युवक भी मौजूद थे। जैसे ही वह सिंभावली चीनी मिल गेट के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आए सेब से भरे ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.