नई दिल्ली, मई 10 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की कार का ऐक्सिडेंट हो गया। शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, लेकिन वह और उनके सा्थ मौजूद अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'आज पुणे से मुंबई आते समय मुझे राजमार्ग पर एक भयावह अनुभव हुआ जब लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुजरात के पंजीकरण नंबर वाले एक वाहन के चालक ने मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी।' बारामती से सांसद ने कहा, 'शुक्र है, सभी सुरक्षित हैं।' सुले ने कहा कि यह घटना सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सीट बेल्ट पहनें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं ताकि राजमार्ग सभी के लिए सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.