हापुड़, मार्च 15 -- ब्रजघाट, संवाददाता। गंगा नगरी गंगा पुल पर हुए सड़क हादसे में कार सवार परिवार बाल बचा गया। उनकी कार को पीछे से आए मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया है।उमंग जैन निवासी नोएडा रविवार को रामनगर से परिवार के साथ घूम कर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ब्रजघाट पहुंचे तो वहां पीछे से आए मिनी ट्रक ने उनकी कार टक्कर मार दी। कार में टक्कर लगने से परिवार के लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...