गंगापार, फरवरी 21 -- स्कूल से घर लौट रहे सात वर्षीय बालक कृष्ण कुमार, पुत्र योगेशचंद्र निवासी हुल्का, थाना मेजा को सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद रहे लोगों ने तुरंत घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बालक की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.