देवघर, अप्रैल 9 -- मधुपुर प्रतिनिधि सबैजोर पावर ग्रिड के पास मधुपुर-गिरिडीह एनएच 114 ए के पास सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय बालक नीरज कुमार तुरी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतक के पिता माथुर तुरी के बयान पर बुढ़ई थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी बाइक चालक कमाल शेख के विरुद्ध तेजी और लापरवाही से धक्का मारने के कारण बालक नीरज की मौत का मामला दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। बता दें कि सबैजोर गांव निवासी माथुर तुरी का 8 वर्षीय बेटा नीरज कुमार तुरी बुधवार देर शाम घर से कुछ सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था। उसी क्रम में मधुपुर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक त...