देवरिया, मई 17 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मौसी के साथ दवा करा कर घर लौट रहे बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसकी मौसी घायल है। हादसा शनिवार को सिसई ढाले के पास हुआ। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में भाटपाररानी थाना क्षेत्र की पकड़ी बाबू गांव निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा (6) पुत्र मुलायम विश्वकर्मा अपनी ननिहाल में आया था। वह अपनी मौसी निवासा विश्वकर्मा के साथ शनिवार को दवा कराने के लिए साइकिल से भटनी गया हुआ था। भटनी से वह अपने मौसी के साथ लौट रहा था। साइकिल को उसकी मौसी चल रही थी। सिसई ढाले के पास मिट्टी ढोने वाले एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से प्रियांशु की मौत हो गई।मौसी यह भी पढ़ें- ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौत निवास विश्वकर्मा का पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रियांशु की मां ज्यो...