गुमला, जनवरी 7 -- गुमला। जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के लमदाग नरमा गांव निवासी 25 वर्षीय सुमला उरांव बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार सुमला उरांव किसी काम से बाइक पर सवार होकर बनारी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल विशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.