सड़क हादसे में बाईक सवार घायल,रिम्स रेफर
गुमला, मई 19 -- विशुनपुर। थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बीरबल भगत (26) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह अपने पिता को लाने कुंबा टोली गांव जा रहा था। इसी दौरान विकास भारती के पास एक वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सोमवार शाम करीब सात बजे रिम्स भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.