आरा, मार्च 13 -- -पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास की शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा -विभागीय काम से आरा होमगार्ड कार्यालय आने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंदा -इलाज के दौरान आरा के निजी अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे का चल रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-अरवल मार्ग पर पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड को ठोकर मार दी। इसमें एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत होमगार्ड धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी राज कुमार सिंह का 26 वर्षीय पुत्र चंद्र मोहन सिंह थे। जख्मी होमगार्ड नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ला निवासी स्व. रामाशंकर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह हैं। दोनों सहार थाने में पदास्थापित थे। करीब दो माह पूर्व ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.