सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
हापुड़, अप्रैल 27 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ट्याला बाईपास के ऊपर गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के जलालूदीन मकसूदपुर गावड़ी थाना भावनपुर निवासी मनीष पाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 21 अप्रैल को की साम को उसका भाई उमेश पाल बाइक पर सवार होकर हापुड़ से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह ट्याला बाईपास के ऊपर पुल पर पहुंचा तो एक गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख भाई को मेरठ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.