सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के मौत
नोएडा, जून 18 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके बेटे ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली प्रताप नगर के रहने वाले तेज सिंह 14 जून को बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव हुसैना अलीगढ़ जा रहे थे। जब वह बादलपुर क्षेत्र में पहुंचे तो जीटी रोड पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में तेज सिंह के बेटे मोनू ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बादलपुर कोतवाली पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.