बिजनौर, मार्च 6 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर भागुवाला टोल के निकट डिवाइडर से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।गुरुवार की देर रात भोपाल सिंह(56 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी आजाद बस्ती, नगीना बाइक से हरिद्वार जा रहा था। भागुवाला टोल के निकट लगभग 50 मीटर की दूरी पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ओम चौधरी हॉस्पिटल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान भोपाल सिंह की मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।बताया जा रहा है कि एनएचएआई की की ओर से निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट किया गया था। रात के अंधेरा होने के कारण हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.