सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- बंदरा, एक संवाददाता। पटसारा (सखौरा) में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत हो गई। मृतक तेपरी पंचायत के शिवनगर निवासी व वार्ड सात के सदस्य सकींद्र राय (34) थे। हत्था पुलिस ने सोमवार अहले सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेश पोद्दार, मुखिया हरिश्चंद्र राम, उपमुखिया टुनटुन राय, सरपंच लक्ष्मण पासवान, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शोले, शिवकुमार, सरोज चौधरी ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.