गुमला, मार्च 15 -- घाघरा। जिले के घाघरा मुख्य पथ पर गोल्डन स्टोर के समीप वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विक्रम सिंह घाघरा ब्लॉक चौक का निवासी है। घटना रविवार दोपहर की है। विक्रम सिंह अपनी मोटरसाइकिल से चांदनी चौक से अपने घर ब्लॉक चौक जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.