गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के बरगांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय बिरसा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार देर शाम की है।जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव बरगांव का रहने वाला है और गुमला टाउन की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बिरसा उरांव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...