मिर्जापुर, मार्च 5 -- हलिया/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के सोठीया कला गांव के पास होली के दिन बुधवार की शाम लगभग चार बजे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मिर्जापुर ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। क्षेत्र के बसकुड़िया गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र मुनीम किसी कार्य से अपने घर से सोठीया कला की तरफ जा रहा था। सोठीया कला गांव के पास पहुंचा उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में सोनू के सिर में गम्भीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात एमटी राजकुमार और पायलट दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.