सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कॉलेज रेफर
हाथरस, अप्रैल 11 -- सासनी। क्षेत्र के अंतर्गत नानऊ रोड स्थित सिकुर बम्बा की पुलिया के पास शुक्रवार की शाम को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निजी वाहन से लाया गया जहाँ चिकत्सकों प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है। सचिन पुत्र श्रीनिवास उम्र करीब 28 वर्ष निवासी खिटोली अपनी बाइक पर सवार होकर सासनी से अपने गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नानऊ रोड स्थित सिकुर बम्बा की पुलिया के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक मैक्स गाड़ी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.