हरदोई, अप्रैल 14 -- कछौना। लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे 731 पर ग्राम चिरकहटी के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक का रिश्तेदार घायल हो गया। सोमवार की रात ग्राम नैरा निवासी राजेश का 24 वर्षीय बेटा रिंकू रिश्तेदार रामबली के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे रिंकू चिरकहटी मोड़ के पास पहुंचा तभी एक कार से बाइक की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घायल रामबली को जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की...