रायबरेली, जून 3 -- रायबरेली। संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। भदोखर थाना क्षेत्र के गोठावा गांव निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह परिहार पुत्र शिव विशाल सिंह बीते मंगलवार की देर रात ऊंचाहार की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जमालपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम इस जोरदार टक्कर में युवक को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही भदोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची...