सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
चंदौली, मई 28 -- चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भदलपुरा गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। वहां पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहू गांव निवासी रोहन कुमार 24 वर्ष अपने साथी हनुमान 25 वर्ष के साथ बाइक से धरौली से धानापुर जा रहा था। इसी बीच भदलपुरा गांव के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते सड़क किनारे लगे एक खंभे से बाइक टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.