गाजीपुर, अप्रैल 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनियां चट्टी के समीप भदौरा मोड़ पर शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक राहुल पासवान बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार राहुल पासवान अपनी मौसी की घर भदौरा गांव आया था। भदौरा गांव में दामोदर पासवान के यहां मृतक की रिश्तेदारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल बाइक से शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए मनियां चट्टी पर गया था। पेय पदार्थ लेकर जैसे ही भदौरा मोड़ पर आया बाइक अनियंत्रित होकर उसके ऊपर ही गिर पड़ी और बाइक के पायदान से उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.