मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के झपहां डीह गांव में सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक झपहां उदन गांव के निवासी भोला ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार (20) है। पोस्टमार्टम के शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव में दो रोज पूर्व पूजा-पाठ हुई थी। कुछ लोगों ने रोड पर ब्रेकर बना दिया था। उसी ब्रेकर पर मनीष का बाइक असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.