मधुबनी, अप्रैल 13 -- रूमी पंडौल । सकरी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक चालक और एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के सिर सड़क से टकराकर फट गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।लोगों ने बताया कि नरपतिनगर पंचायत के कन्हौली गांव निवासी कन्हैया कुमार यादव (22) बाइक से झंझारपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर नया टोला कट के पास एक वृद्ध महिला अचानक सड़क पार करने लगी। लोगों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसे बचाने की कोशिश में कन्हैया की बाइक ने महिला को ठोकर मार दी। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सुपौल जिले के कमलपुर निवासी मरनी देवी (66) के रूप में हुई है।डेढ़ माह पहले ही रचाई थ...