बिजनौर, मार्च 16 -- स्योहारा। रविवार को स्योहारा के रामलीला ग्राउंड के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब गन्ने का एक खाली ट्रक बाइक से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर बैठी 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति पत्नी मंगल सिंह निवासी ग्राम लालापुरी खाबड़ी, थाना धनौरा, जिला अमरोहा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ज्योति इन दिनों अपने मायके मोहल्ला हिन्दू चौधरियान, स्योहारा में रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गन्ने का खाली ट्रक तेज गति से गुजर रहा था। रामलीला ग्राउंड के सामने उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति के साथ कहीं जा रही ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में...