मुंगेर, फरवरी 14 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार की शाम में बरियारपुर- खड़गपुर मार्ग पर फोरलेन के समीप बाइक एवं ऑटो की टक्कर में 30 वर्षीय महिला रुचि रानी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर लाया। शुक्रवार की शाम दरियापुर खड़गपुर निवासी 30 वर्षीय रुचि रानी पति उदय कुमार के साथ ननिहाल में रह रहे अपने पुत्र से मुलाकात करने गांधीपुर आई थी। पुत्र से मुलाकात कर बाइक से वापस लौटने के क्रम में फोरलेन के समीप ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। रुचि रानी बाइक से सड़क पर गिर पड़ी और एक हाइवा वाहन उसके सिर को कुचलते हुए निकल गयी। पति उदय कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है । उनके दाहिने हाथ एवं पैर के साथ सिर में चोट आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.