इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- ऊसराहार। थाना क्षेत्र के किशनी रोड पर गिरधारीपुरा गांव के सामने सोमवार रात बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी 30 वर्षीय शुभम यादव पुत्र अखिलेश कुमार अपने चाचा अनुराग उर्फ अन्नू के साथ बाइक से इटावा आ रहे थे। अनुराग सैफई मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। सोमवार रात करीब 9 बजे जैसे ही दोनों किशनी-इटावा रोड पर गिरधारीपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.